जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार,वरीय उपाध्यक्ष मदन कुमार दीवाना, सचिव आशुतोष कुमार, अंकेक्षक अनिल कुमार एवं संघ के पदाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बुधवार को संयुक्त रूप से डीपीओ स्थापना नजीबुल्लाह से मिलकर वेतन भुगतान की मांग किया। जहां डीपीओ ने प्राथमिक शिक्षक को जल्द हीं वेतन भुगतान हो जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि चेक बैंक को भेज दिया गया है। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इसके पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा डीएम से भी इस संदर्भ में बात किया गया था। जहां सर्व शिक्षा मद से भुगतान पा रहे नियमित शिक्षकों का सैलरी जुलाई के बाद से हीं नहीं मिलने की बात बताई गई थी।
बताया गया कि यूनियन बैंक का नेगलिजेंसी है,चेक क्लियरेंस में टाल-मटोल किया जा रहा है। चुनाव प्रशिक्षण में लगे रहने के कारण ये शिक्षक रोज फरियाद करने में भी असमर्थता जताया था। जिसपर डीएम द्वारा इस समस्या का तुरंत समाधान किया गया और बैंक को भुगतान की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment