पूर्णिया कॉलेज एनसीसी 01/35 कंपनी के आठ एनसीसी कैडेट्स को सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक दिया गया है। पूर्णिया कॉलेज के एनसीसी के केयरटेकर डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि आठ कैडेट्स को अंडर सीनियर ऑफिसर, अंडर ऑफिसर और सार्जेंट का रैंक दिया गया। इसमें सीनियर अंडर ऑफिसर कैडेट पूजा भारती को बनाया गया है।
कैडेट्स संदीप कुमार झा, रवि कुमार सिंह और नीतीश यादव को अंडर ऑफिसर बनाया गया है। कैडेट्स निगम कुमार, ब्रजेश कुमार, निखिल कुमार और अंजली कुमारी को सार्जेंट का पदभार दिया गया। सभी कैडेट्स को रैंक 35 बिहार बटालियन पूर्णिया मुख्यालय के एडम ऑफिसर कर्नल एस महाजन द्वारा लगाया गया।
कार्यक्रम में सूबेदार मेजर शेर सिंह, सूबेदार स्वर्ण सिंह व पूर्णिया कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार थे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मो. कमाल ने सभी छात्रों को बधाई दी है। कहा कि
यह पूर्णिया कॉलेज के लिए गर्व की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pooja Bharti becomes Senior Under Officer of NCC

Post a Comment