विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कोषांग के तत्वाधान में हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय और सीताराम चमरिया कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पाली में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
डीपीआरओं अनिकेत कुमार ने बताया कि हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में मतदान दल पार्टी संख्या 01 से पार्टी संख्या 275 जबकि सीताराम चमरिया कॉलेज में मतदान दल पार्टी संख्या 276 से पार्टी संख्या 429 तक कर्मियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मतदान कर्मियों को मतदान में बरतने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق