मनिहारी में विधायक आवास परिसर में मनिहारी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह ने किया।
इस अवसर पर कार्यालय के सभागार में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बासुकी नाथ यादव ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए। इस अवसर पर चुनाव की रणनीति तय की गई।
सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए संकल्प ले लिया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक जनक कुशवाहा ,मो.अजीम, अनिल ओझा, पंकज यादव, करण मानस आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق