पूर्णिया विश्वविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया से सभी छात्र व अभिभावक परेशान है। नामांकन कराने को लेकर छात्र विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों के ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को नामांकन नहीं होने से परेशान छात्र मिथिलेश कुमार पूर्णिया कॉलेज से लेकर पूर्णिया विवि का चक्कर लगा रहे हैं। मिथिलेश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के परिवार से आते हैं।
पूर्व सीएम के भतीजे विरंची पासवान बतलाते हैं कि नामांकन को लेकर मेरा पोता और मैं पिछले कई दिनों से परेशान है। वहीं पूर्णिया विवि में कोई सही बात नहीं बतलाता है। मेरा पोता मिथलेश कुमार ने भूगोल ऑनर्स में दाखिला लेने के लिए विवि में आवेदन दिया था। वह प्रथम श्रेणी से इंटर पास किया है। लेकिन उसका अभी तक किसी भी कॉलेज में चयन नहीं हुआ है। ऐसे में नामांकन की तिथि समाप्त होने पर। इसको लेकर हमलोग कुलपति प्रो.आरएन यादव से मिलने आए हुए हैं। कुलपति मिलने का समय तो दिया पर कहा कि आईटी सेल वालों से मिलकर इसको ठीक कराने को।
31 तक भरें डिग्री फर्स्ट पार्ट(2019-22) का परीक्षा फॉर्म
पूर्णिया विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो.विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम खंड सत्र (2019-22) के सभी कोर्सों के विद्यार्थियों की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 31 अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही सत्र (2018-21) के वैसे विद्यार्थी जो प्रथम खंड में फेल अथवा प्रमोटेड हैं वे अपना परीक्षा प्रपत्र भर सकते है। कुछ ऐसे भी विद्यार्थी हैं जिन्होंने सत्र (2018-21) में अपना नामांकन तथा पंजीयन करवा लिया परंतु परीक्षा में शामिल नहीं हुए वे छात्र आवश्यक रूप से अपना परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। परीक्षा प्रपत्र भरने में अगर विद्यार्थी को कोई परेशानी हो तो वें परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते है।
आईटी सेल ने बताया लिस्ट ठीक कर हो गया है जारी :
वीसी- कुलपति प्रो.आरएन यादव ने बताया कि मुझे आईटी सेल वालों ने बताया है कि वोकेशनल का लिस्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री के परिवार से मिलने आए थे। मैंने उन लोगों को आईटी सेल में मिलने को कहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment