सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग में लगी आग की जांच शुरू हाे गई है। विभाग की पांच सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी बनी है, जाे जांच कर रिपाेर्ट देगी। जांच इस पर फाेकस हाेगी कि काैन-काैन फाइल व चीजें जलीं और क्या-क्या बचा। इस बीच, बुधवार काे विभाग में कामकाज शुरू हाे गया। जहां आग लगी थी, उसके बगल में भी कई हाॅल हैं।
मलबा निकालने का काम शुरू हाे गया है। जिन-जिन हाॅल की फाॅल्स सीलिंग जल गई, उन्हें ठीक किया जाएगा। वेंटिलेटर और खिड़कियाें का ब्रीक वर्क कराया जाएगा। प्रधान सचिव के काेषांग में जहां कर्मी काम करते थे, उसे फिर से बनाया जाएगा। इसमें दाे-तीन माह का वक्त लगेगा।
हादसे में जले सामान का लगाया जा रहा पता
घटना की विभागीय जांच शुरू हाे गई है। पांच एक्सपर्ट की कमेटी बनी है। यह पता लगाया जाएगा कि इस हादसे में क्या-क्या जल गया और क्या-क्या बचा है। विभाग का कामकाज शुरू हाे गया है। -जय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
हाॅल की दीवार दरकने से आगे कोई नुकसान ताे नहीं होगा?
चुनाव के समय इस घटना पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हाे गई है, इसलिए विभाग अपनी ओर से जांच में काेई कमी करने के मूड में नहीं है। सूत्राें के अनुसार, भवन निर्माण विभाग भी जांच करेगा। उसे इस बात की जांच करनी है कि अगलगी में हाॅल की दीवार काे कितनी क्षति हुई है। जाे दीवार दरक गई है उससे आने वाले दिनाें में काेई नुकसान हाेगा या नहीं?
ऊर्जा विभाग इस बात की जांच करेगी कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी या नहीं? कहीं तार हीट हाेकर आपस में सट ताे नहीं गए जिससे यह घटना हुई? या फिर वायरिंग में काेई समस्या थी जिससे आग लगी और इतना बड़ा नुकसान हाे गया? इस घटना की फायर ऑडिट भी कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment