गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के श्री कृष्ण सिंह खेल मैदान कहुआ पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज एवं राष्ट्रीय सचिव हीरा झा ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को लगातार तीन बार सरकार बनाने का अवसर दिया। परंतु विकास अभी भी स्वप्न बना हुआ है। संग्रामपुर लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की है। उनकी पार्टी इसी वीजन के साथ काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि सुशासन की इस सरकार ने अपने 15 वर्ष पूरे कर लिए। सरकार के द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। परंतु अभी भी हकीकत यह है कि यह सरकार गली नली बनाने में ही लगी हुई है। मौके पर मिथिलेश सिंह, रविंद्र पासवान, चंद्रशेखर चौधरी, विनय कुमार गुड्डू, शशि शेखर राणा, जयराम मंडल, संतोष कुमार सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق