हिलसा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में कुल 19 प्रत्याशी हैं। हालांकि मुकाबला सीधा ही है। एनडीए और महागठबंधन के बीच ही टक्कर है। वर्तमान में यहां राजद से विधायक हैं। पिछली बार जदयू के समर्थन से चुनाव जीते थे। मुकाबला लोजपा की दीपिका कुमारी से था। इस बार भी लोजपा चुनावी मैदान में है।
राजद विधायक अत्रि मुनी उर्फ शक्ति यादव महागठबंधन के उम्मीदवार हैँ। मुकाबला एनडीए के जदयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण से है। जदयू प्रत्याशी कार्यकर्ता रहे हैं। लोजपा से डा. कुमार सुमन सिंह चुनावी मैदान में हैं। जाप प्रत्याशी राजू कुमार उर्फ राजू दानवीर ने चुनावी मैदान में उतरकर लड़ाई को धारदार बना दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ये इलाके में सक्रिय रहे हैं। चुनाव प्रचार में भी पूरी ताकत झोंक रखी है। हिलसा विधानसभा में भाजपा, जनसंघ, सीपीआई, आईपीएफ जैसी पार्टियों का भी प्रतिनिधित्व रहा है।
राजद विधायक अत्रि मुनी उर्फ शक्ति यादव महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला एनडीए के जदयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण से है, लोजपा से डाॅ. कुमार सुमन सिंह और जाप के राजू दानवीर भी हैं मुकाबले में
वोटिंग पैटर्न
सबसे ज्यादा मतदान साल 2000 में 78.36 प्रतिशत हुआ था। 83.8 प्रतिशत पुरुष और 72.24 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। 1957 में 43.36 प्रतिशत, 1962 में 59.83 प्रतिशत, 1967 में 52.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। 1977 में 72.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।
76 प्रतिशत पुरुष और 67.69 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। 1980 में 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। 75.4 प्रतिशत पुरुष और 66.60 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। 1985 में 65.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। 58.4 प्रतिशत पुरुष और 75.71 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। 1990 में 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 74.8 प्रतिशत पुरुष और 64.43 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी थी। 1995 में 72.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। 84.3 प्रतिशत पुरुष और 59.28 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी थी।
2005 फरवरी में 41.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। 45.1 प्रतिशत पुरुष और 38.35 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी थी। 2005 अक्टूबर में 41.56 प्रतिशत मतदान में 43.9 प्रतिशत पुरुष और 38.80 प्रतिशत महिला वोटरों की भागीदारी रही। 2010 में 52.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 52.2 प्रतिशत पुरुष और 52.57 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही। 2015 में 53.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 53.3 प्रतिशत पुरुष और 53.30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी थी।
नहीं हो सकी है वर्षों पुरानी मांग पूरी
चिकसौरा को प्रखंड बनाने, हिलसा में खेल स्टेडियम का निर्माण जैसी वर्षों पुरानी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा शहर में पार्क का निर्माण की भी लोग मांग उठाते रहे हैं। हिलसा से कई खिलाड़ी निकले हैं। सड़क, नदी, नाला, पइन आदि का अतिक्रमण पुरानी समस्या है। इसके स्थायी समाधान के लिए कोई पहल नहीं की गयी है।
बीते तीन चुनावों का आंकड़ा
- 2005 - रामचरित्र प्रसाद, जदयू- 41371 राजेश कुमार, लोजपा- 29111
- 2010- उषा सिन्हा, जदयू- 54974 रीना यादव, लोजपा- 41772
- 2015- अत्रि मुनी, राजद- 72347 दीपिका कुमारी, लोजपा- 46271
अब तक के विधायक
- 1957-62- लाल सिंह त्यागी, सीपीआई
- 1962-67- जगदीश प्रसाद, जनसंघ
- 1967-69- एके सिंह, कांग्रेस
- 1969-72- जगदीश प्रसाद,भारतीय ज. संघ
- 1972-77- नवल किशोर सिन्हा, कांग्रेस
- 1977-80- जगदीश प्रसाद, जनता पार्टी
- 1980-85- जगदीश प्रसाद,भारतीय ज.पार्टी
- 1985-90- सुरेन्द्र प्रसाद तरुण, कांग्रेस
- 1990-95- कृष्णदेव या. इंडियन पिपुल्स फ्रंट
- 1995-2000- बैजू प्रसाद, जनता दल
- 2000-05- रामचरित्र प्रसाद, समता पार्टी
- 2005-10- रामचरित्र प्रसाद, जदयू
- 2010-15- उषा सिन्हा, जदयू
- 2015-20- शक्ति सिंह यादव, राजद
इन जातियों का रहा है प्रभाव
कुर्मी, यादव, मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण, कोयरी, बिंद, रविदास, पासवान जाति का प्रभाव है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق