काजीमोहम्मदपुर इलाके के एक मोहल्ले से एक युवती लापता हो गई है। घर से 1 लाख रुपए भी गायब हैं।
मामले में युवती के नाना ने एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि उनकी नातिन 6 नवंबर को घर से निकली थी। इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।
घर में अलमीरा में रखे एक लाख रुपए व आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कपड़ा, बैग भी गायब हैं। उक्त रुपया उसकी शादी के लिए रखा हुआ था। थानेदार मो. फारुख हुसैन ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق