बरूराज के चौकिया गांव में रविवार काे क्रिकेट खेलने निकले दो सगे भाई रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। दोनों कृष्णा सिंह के 11 वर्षीय पुत्र राज कुमार व 8 वर्षीय मन्नू कुमार है। राज कुमार वर्ग सात जबकि मन्नू वर्ग एक का छात्र है। इस बाबत कृष्णा सिंह ने थाने में शिकायत की है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार और सोमवार को चौकिया गांव जाकर लापता बच्चों के दोस्तों व ग्रामीणों सहित परिजनों से पूछताछ की। इधर, एक साथ दो बच्चों के रहस्यमय तरीके से गायब होने से परिजनों में चीख- पुकार मची है।

थाना को दिए आवेदन में कृष्णा सिंह ने बताया कि दोनों पुत्र क्रिकेट खेलने घर के बगल के गाछी में गए थे, जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो दोनों की खोजबीन शुरू की गई, परन्तु दोनों का कहीं पता नहीं चला। कृष्णा ने अपहरण कर लेने की आशंका जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment