बाेचहां के सर्फुद्दीनपुर हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि हम जात या पात के नाम पर नहीं, विकास के नाम पर वोट मांगने आए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अबकी बार हर किसान के खेत में पानी पहुंचाएंगे, इसके लिए मात्र प्रति यूनिट 65 पैसा चार्ज लगेगा। उन्होंने वीआईपी के प्रत्याशी मुसाफिर पासवान का पक्ष मजबूत करने की अपील की। सभा काे जदयू के विनोद कुमार सिंह, सरोज सहनी, अभिषेक कुमार उर्फ चंदन, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अमर पासवान व अन्य ने सभा को संबोधित किया।

इधर, बंदरा के बुनियादी विद्यालय रतवारा के प्रांगण में राजग प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा काे संबाेधित करते हुए सुशील माेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसे संकट काल में गरीबों के लिए हर माह 40 किलो अनाज, तीन करोड़ महिलाओं के खाते में 15-15 सौ रुपए देने का काम किया है।

1600 ट्रेन से 22 लाख प्रवासी को फ्री में लाने का इंतजाम किया गया। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पति-पत्नी की सरकार रहते हुए भी अपने पुत्र को नौवीं पास करवा कर छोड़ दिया गया। सभा काे भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा नेता नीरज नयन, किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह, भाजपा नेता विजय कुंवर, जदयू नेता शंकर सिंह, बीजेपी नेता परशुराम मिश्र आदि ने संबाेधित किया।

औराई में सभा को संबोधित करते गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।

मुजफ्फरपुर काे भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्य आरंभ हो चुका, 100 करोड़ से सड़कें बन रहीं या बन चुकीं : नित्यानंद

औराई के रामजेवर उमावि के खेल मैदान में साेमवार काे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर काे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्य आरंभ हो चुका है। 100 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कें बनी हैं या फिर बनने के प्रक्रिया में है। सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो ने किया, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के नुनू सहनी ने किया। कार्यक्रम को प्रत्याशी रामसूरत राय, मुन्ना सिंह यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

इधर, कुढ़नी के शाहपुर मरिचा हाईस्कूल खेल मैदान में नित्यानंद राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता का पक्ष मजबूत करने की अपील की। सभा के दाैरान कुछ लाेेगाें में नोकझोंक होने लगी, इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि मंत्री ने भारत माता के जयकारे के साथ लोगों का विवाद खत्म कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बंदरा में सभा काे संबाेधित करते डिप्टी सीएम सुशील माेदी।

Post a Comment