प्रखंड की खानपुर पंचायत अन्तर्गत पिछले महीने बडुआ नदी का तटबंध टूटने से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। कृषि विभाग द्वारा फसल क्षति का आकलन कर जिला को रिपोर्ट भेजी गई है। बीएओ सोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि 102 हेक्टेयर में लगी धान की फसल क्षति हुई है।

इसमें सिंचित और असिंचित दोनों तरह की जमीन हैं। उन्होंने बताया कि करीब 100 किसानों को फसल क्षति का लाभ दिया जाएगा। इसमें सिंचित भूमि के किसानों को 13हजार 500 एवं असिंचित भूमि के किसानों को 6800 सौ रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजे की राशि मिलेगी। बता दें कि उक्त तटबंध के टूटने पर खेतों में लगी धान की फसल डूबने से किसान काफी चिंतित हो गए थे।

जबकि पंचायत की कुछ गांव में भी पानी घुस आया था। लगभग एक पखवाड़े तक फसल के डूबे रहने से किसानों को धान फसल की उपज होने की उम्मीद खत्म हो गया। लिहाजा अब किसानों को सरकार से मिलने वाली फसल क्षतिपूर्ति राशि का हीं इंतजार रह गई है। कियाानों का कहना है कि मुआवजे की राशि का भुगतान जल्द हो जाता तो इससे उन्हें रबी फसल की बुआई में सहायता मिल जाती। किसान रबी की बुआई की तैयारी कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment