जैनियों के तीर्थ स्थल मधुवन में रविवार को जैन धर्म के अंतिम व 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति के सामने निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। गौरतलब है कि भगवान महावीर का निर्वाण बिहार के नालंदा जिला स्थित पावापुरी में हुआ था। जहां पर प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
जिसमें पूरे देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उपस्थित होकर पूरे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम का लाभ उठाते हैं। वहीं मधुवन व जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली पारसनाथ में भी कार्यक्रम पूरे श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ मनाया जाता है। जैन श्वेताम्बर सोसायटी, भोमियाजी भवन आदि मंदिरों में पूरे श्रद्धा के साथ पूजन व विधान किया गया एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment