भोजपुरवासियों को राहतभरी खबर है। रविवार को जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नही मिला है। राज्य स्वास्थ्य समिति के ट्यूटर के अनुसार यह जानकारी दी गई है।

जबकि शनिवार को 02 पॉजिटिव मरीज मिले थे। 83 अभी भी मरीजों में कोरोना वायरस एक्टिव है। 4588 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। कुल संक्रमित 4710 व 39 मौतें अभी तक हुई है। इधर सिविल सर्जन डा गलतेश्वर झा ने बताया कि लोग ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करे। जिस तरह से अभी भी देखा जा रहा है कि कई लोग अपने परिवार के साथ बाहर निकल रहे है तो बिना मास्क के ही निकल रहे है, यह उचित नहीं है। कोविड-19 के नियमों का पालन जरूर करे। इधर शहर के कलेक्ट्रेट मोड़, गोपाली चौक, शिवगंज, शीशमहल चौक सहित कई जगहों पर लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाजार में घूम रहे है। जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए कई उपाय से संबंधित पोस्टर व हॉर्डिंग लगाए हुए है। जिसपर कोरोना से बचाव के तरीकों को उल्लेख किया गया है।
सदर पीएचसी में 73 लोगों की जांच में एक भी संक्रमित नही मिले : सदर पीएचसी में रविवार को 73 लोगों की कोरोना की जांच हुई। जिसमें कोई संक्रमित मरीज नही मिला। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीके रमण ने बताया कि लोग जागरूक है ज्यादा संख्या में जांच कराने पहुंच रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment