(राजू कुमार) बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियाें के प्रचार अभियान, सभाओं, रैलियाें में बड़े-बड़े नेताओं के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के सितारे भी दिख रहे हैं। भीड़ जुटाने और मतदाताओं काे रिझाने के मकसद से इन्हें मैदान में उतारा गया है। एनडीए, महागठबंधन व लाेजपा की सभाओं में कुल 12 फिल्मी सितारे दिख रहे हैं।

इनमें 9 भाेजपुरी और तीन हिंदी फिल्माें के चर्चित नाम हैं। भाेजपुरी सिताराें में रवि किशन, दिनेश लाल यादव, अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े ताे बाॅलीवुड की हस्तियाें में नेहा शर्मा, अमीषा पटेल और बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा के नाम शामिल हैं। यह शायद पहला माैका है जब बिहार में चुनाव के दाैरान इतने फिल्मी सितारे दिख रहे हैं। इनके अलावा गायक-गायिकाओं को भी प्रचार अभियान से जाेड़ा गया है।

एनडीए

एनडीए की सभाओं और रैलियाें में भाेजपुरी फिल्माें के तीन बड़े सितारे जाेर-शाेर से भाग ले रहे हैं। मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और रवि किशन इन दिनों बिहार में जमे हैं। एनडीए के लिए लगातार सभाएं और रैलियां कर रहे हैं।

महागठबंधन
दूसरे चरण में फिल्मी सितारों ने महागठबंधन के पक्ष में प्रचार किया। भोजपुरी के अंजना सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, छोटू छलिया, सुरभि शर्मा, पाखी हेगड़े, बाॅलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा और शत्रुघ्न सिन्हा मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं।

लाेजपा
पार्टी ने प्रचार अभियान में बाॅलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को शामिल किया है। लाेग भी अमीषा काे देखने व सुनने सभाओं में पहुंच रहे हैं। छोटे-छोटे गायक और गायिका भी जहां-तहां सभाओं में एलजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं।

^राजनीतिक दल फिल्मी सितारों को सभाओं या रैलियां में बुलाते हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को उस पार्टी के पक्ष में आकर्षित कर सके। - डाॅ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष, पटना विवि

^चुनाव में सितारों के नाम पर भीड़ जुटती है। लोगों के दिमाग पर असर होता है कि यह भीड़ है वास्तव में उस पार्टी के पक्ष में है। इससे चुनाव का मनोविज्ञान प्रभावित हो सकता है। - विजय प्रकाश, पूर्व आईएएस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार चुनाव में मनोज तिवारी, अमीषा पटेल और नेहा शर्मा अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

Post a Comment