बाबा बटेश्वर स्थान के पास गंगा नदी के किनारे सीढ़ी निर्माण के लिए खुदाई में मिली शिवलिंग को 6 नवंबर को बाबा बटेश्वर मंदिर के बगल में स्थापित किया जाएगा। पंचायत के लोगों ने बताया कि बाबा मंदिर के मुख्य स्तूप के पास ही उसे स्थापित किया जायेगा।मुखिया त्रिभुवन शेखर झा ने बताया कि बाबा बटेश्वर स्थान का अति प्राचीन गौरव रहा है।

बटेश्वर स्थान और इसके आसपास के इलाकों में ऐतिहासिक धरोहर दबे हुए हैं। जो खुदाई के बाद पता चल सकता है। पूर्व में भी बटेश्वर स्थान के पास पहाड़ी के समीप घर बनाने के दौरान कई मूर्तियां मिली थीं। जिन्हें बाबा बटेश्वर स्थान में लाकर स्थापित किया गया है। बता दें कि रविवार की सुबह खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। जिसमें एक काला नाग लिपटा था। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivalinga found in excavation will be installed next to temple

Post a Comment