बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान और यहां से तीन टर्म से काबिज बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को मटिहानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी क्यों हुई है ये पूछने पर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद प्रत्याशी का अपने क्षेत्र में घूमना या किसी प्रकार की गतिविधि करना आचार संहिता के खिलाफ है। बावजूद इसके नरेंद्र कुमार सिंह पर रात में ऐसा करने का आरोप है। रात में मटिहानी क्षेत्र में घूमना इस बात की ओर इशारा करता है कि वो रात के अंधेरे में वोटर को लुभाने का कोई खेल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार सिंह पर एफआईआर करने की कारवाई चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق