एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने नगर थाना, जीरोमाइल, नवाब हाईस्कूल के समीप, फतहपुर सहित कई जगहों पर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने 66 वाहन चालकों से 33 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की। इस दौरान कई वाहन चालक अपना रूट बदलकर निकलते हुए नजर आए। थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न कागजातों की जांच की गई है। त्रुटिपूर्ण कागजात वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق