नेशनल पीपुल्स फ्रंट की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस अवसर पर फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि छह प्रदेश अध्यक्षों के नाम की सूची की अन्तिम घोषणा कर दी गई है।
इसमें सीतामढ़ी के हर्ष वल्लव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे लंबे समय से वकालत के साथ साथ समाजसेवा से भी जुड़े रहे। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वेंकटेश को, नंद किशोर को मध्यप्रदेश का, सक्थीवेल कन्नाकारज को तमिलनाडु का, राधिका वर्मा काे दिल्ली का वर्किंग अध्यक्ष व रावल राजेश को गुजरात प्रदेश का नया आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल सिंह परिहार, सुषमा भट्ट, राजीव कुमार ओझा, वीरेंद्र झा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق