कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर में धान अधिप्राप्ति में तेजी लाई जाए साथ ही किसानों का भुगतान अविलम्ब करना सुनिश्चित करेंगे। टास्क फोर्स की बैठक में 26 मिलों का अनुमोदन प्राप्त हुआ जो राइस मिलों की समितियों की सम्बद्धता, दूरी एवं मिल कैपिसिटि के आधार पर की गई।

किसानों के बीच करें चौपाल का आयोजन

प्रभारी जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी ने कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के बीच चौपाल का आयोजन करें। चौपाल में किसानों को निर्धारित दर 1868 व 1888 (ए ग्रेड) पर धान बेचने हेतु बृहत प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें।

ताकि किसान कम दर पर अपने धान को न बेच सकें। उन्होंने एसएफसी को निर्देश देते हुए कहा कि जो राइस मिलर अपना निबंधन नहीं कराए हैं, वे अपने मिल का निबंधन दो दिनों के अन्दर निश्चित रूप से करा लें।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाय। कोताही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. शहनवाज, जिला कृषि पदाधिकारी अरबिन्द झा, डीएम एसएफसी इन्द्रजीत सिंह, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, समेत सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे।

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए निबंधित

किसानों की संख्या-9435
सत्यापित किसानों की संख्या- 8365
व्यापार मंडल-8
धान अधिप्राप्ति हेतु चयनित पैक्स समितियां- 167
धान अधिप्राप्ति में क्रियाशील समितियां -175

समितियों में उपलब्ध गोदामों की धान

भंडारण क्षमता-36100 एमटी
उपलब्ध हुई कैश क्रेडिट की राशि- 27.25 करोड़
धान अधिप्राप्ति में संलग्न किसान- 1048
अधिप्राप्ति धान की कुल मात्रा- 8360.30 एमटी
भुगतान प्राप्त करने वालों किसानों की संख्या-465
भुगतान की गयी कुल राशि- 7.10 करोड़
वेईंग मशीन की उपलब्धता- 175
नमी मापक यंत्र की उपलब्धता-163



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment