जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली गुरारू-परैया सड़क पर नहर के समीप शनिवार की दोपहर रफीगंज से गया जा रही बस के यात्रियों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बस से धुआं का अंबार उठने लगा। चलती बस में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
कई यात्री बस से कूदने लगे। कूदने में एक-दो यात्रियों को चोट भी लगी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण यात्रियों की मदद के लिए पहुंच गए। इस बीच किसी यात्री ने गुरारू पुलिस को सूचना दी कि बस में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस फायर बिग्रेड गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।
बस चालक सुभाष दास ने बताया कि बस में आग नहीं थी। अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों के बीच भय बन गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड को भेजा गया। सभी यात्री सुरक्षित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق