दूसरे दिन भी मधुबनी पुलिस कप्तान डॉ. सत्य प्रकाश के निर्देश पर झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने आरएस ओपी क्षेत्र के बेहट गांव से एक शराब तस्कर को शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं झंझारपुर थाना, अररिया ओपी थाना, रुद्रपुर थाना व पुलिस लाइन से आए कांस्टेबल के साथ भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव के पासवान टोला व मेहथ गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में बनावटी शराब बरामद किया। जो कुल 450 लीटर था जिसे नष्ट कर दिया गया।
जबकि विदेशी शराब 22 पीस 8.250 लीटर और देशी शराब 80 लीटर बरामद किए। आरएस ओपी क्षेत्र के बेहट गांव से शराब कारोबारी रमेश मंडल के घर से शराब बरामद किए। इसके बाद भैरवस्थान के रैयाम गांव के पासवान टोला से रमेश पासवान के घर से 22 पीस अंग्रेजी शराब 8.250 लीटर, गुड़ 60 किलो व पुलिस लिखा बाइक बरामद किया। वहीं मेहथ से धनेश्वर राम के घर से लगभग 4 लीटर देशी शराब व बाइक गिरफ्तार हुआ है। वहीं तीनों कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ आशीष आनंद ने यह जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment