शहर के रामसागर स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में शनिवार को गया उपजोन समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें वर्ष 2021 में होने वाले शांतिकुंज स्वर्ण जयंती पर प्रकाश डाला गया। उपजोन समन्वयक संतोष कुमार संगम ने बताया कि मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी से कुंभ स्नान 29 अप्रैल 2021 तक शांतिकुंज स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा, साथ ही घर-घर तक युग संदेश पहुंचाएं जाएगें।

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का विस्तार व देव परिवार विकसित करना शांतिकुंज का लक्ष्य है। दस लाख परिवार तक गंगाजली, देवस्थापना चित्र, देव परिवार संकल्प पत्र, गायत्री यज्ञ उपासना पद्धति, कुंभ पर्व महात्म्य को पहुंचाया जाएगा।
ज्ञान रथ के माध्यम से होगा प्रचार-प्रसार
मिशन 2026 तक आदर्श शक्तिपीठ के लिए आधार तैयार करना है। इसके लिए कई नए कार्य शुरू होंगे। बताया कि हर सक्रिय जिले में ज्ञान रथ है। इसके माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की टोली बना प्रत्येक रथ में गंगा अमृत कुंभ स्थापित होंगे, जिन्हें घर-घर तक ले जाया जाएगा।

समयदान की प्रेरणा के साथ होगी स्थापना
श्री संगम ने बताया कि गुरुदेव के अनुसार समयदान की प्रेरणा एवं नियमित अंशदान के लिए ज्ञानघट की स्थापना इन्हीं परिवार के बीच होगी। इस मौके पर शारदानंदन सिंह, संजय शर्मा, अरुण, संतोष, राधेश्याम श्रीवास्तव के अलावे गया उपजोन के चारों जिला के प्रतिनिधि एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Home-for-home Gayatri Yagya will be worshiped for Adarsh Shaktipeeth

Post a Comment