भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष संतोष प्रजापति अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे राजकुमार अगस्त ,कुमार रवि, कुमार सोनू वर्मा, अमन कुमार, गोरख कुमार शामिल रहे है।

संतोष प्रजापति ने कहा कि मैं देश के पीएम नरेंद्र भाई मोदी की कार्यशैली देखकर एवं उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर तथा मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जो बक्सर के विकास के लिए पटना से दिल्ली तक आवाज उठाते रहते है एवं कार्यकर्ताओं को जो इज्जत प्रतिष्ठा भाजपा में मिलता है और कहीं नहीं मिलता है, इससे प्रभावित होकर मैने भाजपा की सदस्यता ली। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, संजय गुप्ता, राज कुमार जी, वेद प्रकाश, प्रेम कुमार, गुप्तेश्वर सर्राफ, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर महामंत्री विनय उपाध्याय, राजेश कुमार, ज्वाला सैनी आदि शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSP city president Santosh Prajapati joins BJP

Post a Comment