चांदन पुल टूटने से अमरपुर हाेकर जाने से भागलपुर से बांका की दूरी क्या बढ़ी पथ परिवहन निगम ने तिलकामांझी के सरकारी बस स्टैंड से खुलने वाली बांका की सभी बसाें काे ही बंद कर दिया। अब केवल डिक्शन माेड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से ही बांका की बस खुलती है।

इसका फायदा उठाकर प्राइवेट बस ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। सरकारी बस का किराया 48 रुपया है, लेकिन प्राइवेट 70 रुपए ले रही है। अब पूरे शहर काे बांका जाने के लिए डिक्शन माेड़ स्टैंड पर जाना पड़ रहा है। लाेग बस का किराया भी 22 रुपए ज्यादा दे रहे हैं और टेंपाे से स्टैंड जाने का किराया अलग से भर रहे हैं।

तिलकामांझी स्टैंड से खुलती थी राेज छह 6 बस
ढाका माेड़ हाेकर बांका की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। लेकिन चांदन पुल टूटने के कारण अभी बस कजरैली, इग्लिश मोड़ व अमरपुर हाेकर बांका जा रही है। इससे दूरी करीब 65 किलोमीटर हाे रही है। सरकारी बस स्टैंड तिलकामांझी से बांका के लिए राेज छह बसें खुलती थीं।

यहां से करीब 600 यात्री हर दिन बांका आते-जाते थे। सरकारी बस स्टैंड में काम करने वाले एक कर्मी ने बताया कि चांदन पुल टूटने के बाद से अमरपुर हाेकर जा रही है। एक बस 30 सीट है। किराया 48 रुपए ही है। दूरी बढ़ने से डीजल का खर्च बढ़ गया है। इसलिए बसें बंद कर दी गई हैं।
पुल बनने के बाद फिर शुरू हाेगी बस सेवा
पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राम नारायण दुबे ने बताया कि चांदन पुल टूटने के कारण बस सेवा बंद की गई है। पुल बनते ही बांका के लिए बस सेवा शुरू हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government bus not running for Banka, taking Rs 20 more privately

Post a Comment