भागलपुर की नई एसएसपी निताशा गुड़िया सोमवार को पदभार ग्रहण कर सकती हैं। वह अभी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में एसपी हैं। इससे पहले वह बेतिया में एसपी रही थीं। बेतिया में एक हत्याकांड के आराेपी काे वह खुद 8 दिन में दिल्ली से पकड़कर ले आई थी। इससे वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से बच गया था। उनकी पहचान लेडी सिंघम के रूप में है।

गुड़िया मूल रूप से दिल्ली की हैं। उनके पिता इंडियन ऑयल कारपोरेशन में पदस्थ थे। गुड़िया ने डीयू से स्नातक और टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल स्टडीज (टिस) से मास्टर की डिग्री हासिल की है। 2008 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुनी गई निताशा के पति सत्यवीर सिंह भी 2008 बैच के ही आईपीएस हैं।

वे जमालपुर में बीएमपी के समादेष्टा बनाए गए हैं। निताशा की प्राथमिकता आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को दूर करना है। वे महिलाओं से मिलना-जुलना ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी होने के नाते वह महिलाओं व बच्चों की समस्या को नजदीक से जानने की कोशिश करेंगी।

बेतिया में एसपी रहते हुए सामाजिक साैहार्द बिगड़ने से बचाया था
22 अगस्त, 2019 की रात बेतिया के इंडस्ट्रियल एरिया लालूनगर में एक अधकटा सिर मिला था। 23 अगस्त की सुबह उसी एरिया में तीन टुकड़ों में क्षत-विक्षत शव एक बोरा में मिला था। वहां के निवासी अख्तर हुसैने ने कहा कि यह शव उसके बेटे खालिद हुसैन की है। उसने शहर के नामचीन व्यवसायी रोहित सिकारिया और उनकी पत्नी नप सभापति गरिमा सिकारिया पर हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस मामले के बाद शहर का सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा था। निताशा गुड़िया ने इस मामले की गंभीरता से तहकीकात की और खालिद काे दिल्ली से पकड़कर ले आई थी। उन्हाेंने यह साबित किया था कि जिसकी हत्या हुई थी, उसे खालिद व उसके साथियों ने मारा था। इसके बाद वह दिल्ली भाग गया था। इससे वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से बच गया था।

नए डीएम भी साेमवार काे ग्रहण कर सकते हैं पदभार
भागलपुर के नए डीएम सुब्रत कुमार सेन 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे सुपौल जिले के रहने वाले हैं। वह साेमवार काे पदभार ग्रहण कर सकते हैं। तबादले की अधिसूचना जारी हाेने के बाद एक जनवरी काे डीएम प्रणव कुमार अपने कार्यालय पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियाें से लेकर कर्मचारियाें ने डीएम से मिलकर उन्हें नए साल की बधाई व नई पाेस्टिंग के लिए शुभकामनाएं दीं। भागलपुर के नए डीएम फिलहाल अभी छपरा में डीएम हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भागलपुर की नई एसएसपी निताशा गुड़िया का फाइल फोटो।

Post a Comment