न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैक्स और व्यापार मंडल में इस साल 31 जनवरी तक ही धान की खरीद होगी। पहले 31 मार्च तक धान खरीद होनी थी। धान खरीद की तिथि कम करने के संबंध में खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने सूचना जारी कर दी है। पिछले साल कोरोना के कारण धान खरीद की तिथि 31 मार्च से बढ़ा कर 30 अप्रैल 2020 तक किया गया था।

सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तक सभी जिलों में 1 लाख 4 हजार 495 किसानों से 8 लाख 2 हजार 671 टन धान की खरीद हो चुकी है। अबतक 75 हजार किसानों को धान की राशि का भुगतान उनके बैंक खाता में किया जा चुका है। इस साल राज्य सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 45 लाख टन रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not 31 March, now buy paddy from farmers till 31 January, 8.02 lakh tonnes of paddy has been purchased till now

Post a Comment