एलएस कॉलेज कैंपस में गांधी पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। यह पार्क 52 हजार वर्गफीट में बनेगा। आवास और शहरी विकास निगम हुडको यह निर्माण करा रहा है। प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने शिक्षकों के साथ इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में कॉलेज में बनने वाला गांधी पार्क आकर्षण का केंद्र हाेगा।

पार्क में 3 रंगीन व म्यूजिकल फव्वारे होंगे। इसके अंदर गांधी साहित्य एवं उनकी लिखित पुस्तकों के लिए स्टॉल भी होगा।

गांधी पार्क में उपलब्ध होंगी ये सुविधाएंं

  • लोगों के टहलने के लिए जाॅगिंग ट्रैक बनेगा।
  • बच्चों के लिए साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
  • एडवेंचर जोन में विश्व की आश्चर्यजनक स्मृतियां दिखाई जाएंगी।
  • औषधीय और एरोमेटिक पौधे लगाए जाएंगे।
  • ओपन एयर फूड कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment