जिस प्रेमिका से एक प्रेमी शादी करना चाहता था वह किसी दूसरे के साथ भाग गई। लाैटने के बाद भी उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवक नीतीश कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दीघा थाना के गेट नंबर 66 की है। 25 साल का नीतीश एंबुलेंस चलवाता था। वह मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला था।

नीतीश के परिजन भी उसकी शादी फिलहाल उस लड़की से नहीं करना चाहते थे। परिजनाें का कहना है कि उसने आत्महत्या करने से पहले उस लड़की से बात की। नीतीश के परिजनाें के बयान पर प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दीघा थाने में दर्ज किया गया है। थानेदार मनाेज सिंह ने बताया कि लड़की पटना सिटी की रहने वाली है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। केस हाेने के बाद से लड़की का माेबाइल बंद है।
परिजनाें ने कहा था-पहले बड़े भाई की शादी हाेने दाे
पुलिस को किसी ने फोन कर बताया कि नीतिश ने कमरे में सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की छानबीन की और इस दाैरान पुलिस काे वहां से उसका मोबाइल मिला। परिजनाें का आरोप है कि नीतीश पटना सिटी की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। उसने लड़की से शादी का प्रस्ताव भी घरवालों के सामने रखा था।

घरवालाें ने नीतीश से कहा था कि पहले बड़े भाई की शादी हो जाने दो, फिर तुम उस लड़की से शादी कर लेना। छठ के समय वह लड़की किसी दूसरे लड़के के साथ चली गई। नीतीश को खबर हुई तो वह दुखी हो गया। 15-20 दिन पहले लड़की लौट आई। परिजनाें का कहना है कि घटना के दिन भी नीतीश उसी लड़की के बात कर रहा था। लड़के के पिता ने उस लड़की से पुलिस की बात भी कराई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hurt by girlfriend's infidelity, lover hangs himself, case filed

Post a Comment