एशियन साम्बो चैम्पियनशिप-2019 कुश्ती प्रतियोगिता में कजाकिस्तान की महिला पहलवान कुलियम सारा को पछाड़ कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली आराध्या सिंह का स्वागत स्टेशन पर किया गया। 11:45 में मगध एक्सप्रेस से आराध्या सिंह जैसे ही स्टेशन पर उतरी लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। महिला पहलवान को देखने के लिये प्लेटफार्म संख्या एक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बधाई दी। 44 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली आराध्या सिंह को डीएम रोशन कुशवाहा ने सम्मानित किया। 12 से 15 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में आराध्या ने बांग्लादेश को 4-0 से, नेपाल को 4-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 6-0 से व फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान को 8-0 से मात दी थी। आराध्या ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिद्वंद्वियों को मैंने हमला करने का मौका ही नहीं दिया। आराध्या सिंह भोजपुर जिले में बसमनपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह की पुत्री है। पिता शिवहर में एएसआई के पद पर कार्यरत है। परिवार आरा शहर में जैन कॉलेज के पास रहता है। आराध्या महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में इंटरमीडियट की छात्रा रह चुकी है।

गोल्ड मेडल जीतने वाली आराध्या सिंह का स्वागत करते लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - district magistrate honored aradhya singh who received gold

Post a Comment