धारा 370 देश के माथा पर कलंक था, जो कांग्रेस का दिया हुआ था। भाजपा ने धारा 370 को हटाकर देश का मान बढ़ाया है। वर्तमान सरकार के द्वारा जो निर्णय लिया जा रहा है, वो देशहित में सही है। चाहे वो धारा 370 का है या तीन तालाक का सभी देशहित लिया गया है। एक देश एक संविधान कार्यक्रम के तहत “अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक भूल का सुधार करना’ विषय पर नागरी प्रचारिणी सभागार में सोमवार को आयोजित जनसभा के दौरान केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि देश में तीन तालाक भी एक अभिशाप था। उसे हटाकर भी मुस्लिम माताओं और बहनों को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। 22 इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है, तो भारत में इसकी क्या आवश्यकता है। क्रांगेस जब सत्ता में थी तब महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जाता था। अब हमारे घर की बेटी फाईटर प्लेन उड़ा रहीं है।

केंद्रीय का स्वागत करते बबलू सिंह।

कांग्रेस ने गलत इतिहास पेश किया, होना चाहिए पुनर्लेखन : अमरेन्द्र प्रताप

अध्यक्षता जिलाण्यक्ष मिथलेश कुशवाहा व मंच संचालन जन जागारण के जिला संयोजक प्रह्लाद राय की। मुख्य अतिथि रविशंकर प्रसाद थे। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं विकास की बयार बही है। बिहार विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के लड़ाई में कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भी देश का साथ दिया, लेकिन कांग्रेस ने इतिहास के पन्नों पर राजा हरि सिंह गलत साबित कर देश के सामने पेश किया गया। इतिहास पर पुर्नलेखन होना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष डाॅ. प्रेमरंजन चतुर्वेदी की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, सोनाधारी सिंह यादव, आशा देवी, मुन्नी देवी, भाई दिनेश, हाकिम प्रसाद, हरेन्द्र पांडेय, सीडी शर्मा, तारकेश्वर ठाकुर, सुरजभान सिंह, मुक्तेशवर ओझा, डाॅ.रमेश कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, सुर्यनाथ सिंह, प्रतिमा सिंह, रामावती देवी, डाॅ.कांति सिंह, संध्या सिंह, डाॅ.मधु सिन्हा व अन्य थे।

एक देश एक संविधान कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर व अन्य अतिथि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - india cannot develop without sanatan culture union minister
Ara News - india cannot develop without sanatan culture union minister

Post a Comment