
अकबरपुर| अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में मगध प्रमंडलीय आर्य सभा के मार्गदर्शन में भव्य शताब्दी समारोह सह प्रांतीय आर्य महा सम्मेलन का आयोजन 7 नवम्बर को होगा। इसमें यजस्वी संन्यासी स्वामी आर्य देश जी महाराज, नई दिल्ली, आनंद कुमार आर्य, आर्य नेता, श्री प्रकाश , विनय आर्य , अशोक आर्य , सत्यार्थ प्रसाद, रामेन्द्र गुप्ता, मुख्य अतिथि होगें । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस मोहन, मनीषी, आचार्य वेद प्रकाश प्रवंक्ता, डॉ. ज्वलंद कुमार शास्त्री वेदों के प्रकांड विद्ववान, बहन प्रियंका आचार्य, भाई कुलदीप विद्यार्थी, आचार्य हनुमत प्रसाद अध्यक्ष मुख्य रूप से आमंत्रित है। इस आशय की जानकारी देते हुए व्यवस्थापक रंजीत कुमार आर्य और अश्विनी कुमार ने बताया कि 5 बजे से 7:30 तक युवकों का बौध्दिक कार्यक्रम, 8:30 से 10 बजे तक यज्ञ, 10:30 तक भजन, प्रवंचन एवं वेद कथा, संध्या 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक भजन प्रवचन सह वेद कथा और शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment