बड़हरा। आरा-बड़हरा सड़क के करजा गांव के समीप एक साईकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल एकवना गांव निवासी मो मुस्लिम है। घटना मंगलवार की है। मो मुस्लिम साईकिल से आरा रजाई भरने जा रहे थे। तभी करजा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने साईकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वह सड़क पर फेंका गये। आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी, बड़हरा इलाज कराने ले गये। उसकी स्थिति नाजुक देख आरा रेफर कर दिया गया। रात भर आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद कोई सुधार नही होने से चिकित्सकों ने बुधवार सुबह एम्स पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मो मुस्लिम के सिर में चोट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment