भास्कर न्यूज| अरेराज
प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहड़ा टोला एवं राजकीय मध्य विद्यालय मिश्रौलिया में चेतना सत्र के दौरान संकुल समन्वयक अनिसुल हक ने विद्यार्थियों को आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंंखला के संबंध में जानकारी दी।
बच्चों को इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी कहा गया। बच्चों को बताया गया कि इसके लिए नारा लेखन कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। जिसमें बच्चे एवं बच्चियां सम्मिलित होंगी। इस दौरान बच्चों से जल जीवन हरियाली से संबंधित नारे भी लगवाए गए। बच्चों ने जल जीवन हरियाली होगी, जीवन में खुशहाली होगी। स्वस्थ रहना है तो पेड़ लगाएं 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाए आदि नारे लगाएं। प्रधानाध्यापकों को प्रत्येक बच्चा के कॉपी पर कम से कम दस नारा लिखवाने को कहा गया।
मध्य विद्यालय मिश्रौलिया में मानव श्रृंखला का मॉक ड्रिल भी कराया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार दुबे, हामिद इकबाल, रेणु कुमारी, लैला खातून, अर्चना कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق