
छात्र हम द्वारा आयोजित महात्मा गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले अंबा के बून पब्लिक स्कूल के छात्र किशोर कुणाल को प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया है। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक भूषण सिंह ने बताया कि छात्र हम द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा औरंगाबाद के नगर भवन में उसे लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर उक्त छात्र को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया है। डायरेक्टर ने बताया कि प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाता है। जिसका परिणाम है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यालय के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहता है। इस अवसर पर सीईओ वीरेंद्र कुमार, प्रिंसिपल विजय कुमार सिंह, शिक्षक योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, फरजाना परवीन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंबा के बून पब्लिक स्कूल में छात्र को सम्मानित करते डायरेक्टर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment