राजद युवा अध्यक्ष एनआरसी व कैब मुद्दे पर नए कानून के विरोध में बिहार बन्द का समर्थन हासिल करने पहुंचे इमारत-ए-शरिया।

फुलवारीशरीफ । इमारत ए शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना मुहम्मद शिबली अलकासमी ने कहा की एनआरसी व कैब के नये कानून के खिलाफ जो भी आवाज उठाएगा इमारत-ए-शरिया उसके साथ है। उन्होंने कहा कि एनआरसी व कैब का नया कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि देश के संविधान और आत्मा के खिलाफ है ।

इस नये कानून से हिन्दुस्तान की जो सामाजिक सास्कृतिक परम्परा और मजहबी एकता की बुनियाद है उसे ठेस पहुंची ही । दूसरी ओर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सुहैब एनआरसी व कैब के खिलाफ बंद पर समर्थन के लिए इमारत-ए-शरिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजद ने दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में एनआरसी व कैब कानून लागू करने के विरोध में आगामी 21 दिसम्बर को बिहार बन्द का जो आह्वान किया है उसकी सफलता के लिए राय मशविरा किया गया।

लालू प्रसाद के निर्देशों पर एनआरसी व कैब सहित तीन तलाक और धारा 370 आदि मुद्दों को लेकर राजद के बिहार बन्द में इमारत शरिया का पूरा समर्थन मिल रहा है । दलित समुदाय , भीम आर्मी , बामसेफ का भी पूरा समर्थन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fulwarishrif News - with whatever voice we will raise against nrc and cab bhawan e sharia

Post a Comment