
बाजपट्टी | थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार में मंगलवार की शाम आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रॉड से प्रहार कर पिता व पुत्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पिता व पुत्र को आनन-फानन में इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान बनगांव निवासी सुरेश साह व उसके पुत्र धीरज कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है। इस संबंध में जख्मी धीरज के भाई नित्यानंद कुमार ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही दीपक साह, भरत साह, नागेंद्र साह, अंजनी कुमारी, इंदु देवी, ऋषि कुमार, राधा देवी एवं सुगावती देवी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق