
अररिया/पटना | भाजपा ने अपने जिला अध्यक्षों के चयन पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही शेष बचे सारे मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी है। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी और चुनाव प्रभारियों के साथ जिला अध्यक्षों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके बाद रात सूची पर मुहर लग गयी। हालांकि कुछ जिलों के नाम पर देर रात तक सहमति नहीं बनी थी। िलए गये निर्णय के अनुसार अररिया जिला के जिलाध्यक्ष की कमान संतोष सुराना को सौंपी गई है। जारी सूची में अन्य जिले के जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment