फुलवारीशरीफ| बेउर थाना के हसनपुरा गांव के बधार में शुक्रवार को पानी भरे पईन से बरामद लाश की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान चितकोहरा के स्व नंदलाल प्रसाद के बेटे सुबोध कुमार के रूप में हुयी है। पुलिस ने पईन से मृतक का मोबाइल बरामद किया था । पानी में रहने के कारण मोबाइल से सिम को निकाल दिया गया । सिम को जब फोन में लगाया गया तो उसपर सुबोध की प|ी का काॅल आया । इसके बाद लाश की पहचान हुई। पुलिस ने तत्काल मृतक की प|ी किरण देवी को पीएमसीएच जाकर लाश पहचाने को कहा । फोटो से मिलान करने के बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया । मृतक मजदूर था । थानेदार फुलदेव चौधरी ने कहा कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने दाह संस्कार करने के बाद आवेदन देने की बात कही है । आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

पानी गिराने को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़े

फुलवारीशरीफ। फुलवारीशरीफ के विकासनगर काॅलोनी में पानी गिराने को लेकर उठे विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गये । इस मारपीट में एक पक्ष से मां बेटी घायल हो गयी । दीनानाथ राय और उनके पड़ोसी रविन्द्र राय के बीच पानी गिराने को लेकर मारपीट हो गयी थी । जिसमें दीनानाथ की प|ी रीता देवी और बेटी मुस्कान कुमारी को पीटा गया। पुलिस ने रीता देवी का पीएचसी भेज कर प्राथमिक उपचार कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment