38 मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
भास्कर न्यूज | सोनबर्षाराज
बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों के 38 मतदान केंद्रों पर द्वितीय चरण में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान करने के लिए मतदाताओं के बीच उत्साह और एक-एक वोट पर मैदान में खड़े प्रत्याशियों की नजर बनी रही। यही वजह रही गर्भवती महिलाएं भी वोट करने बूथ पर जा पहुंची। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय शाम 3 बजे तक मतदान का औसत 52 प्रतिशत आंका गया। हालांकि समय समापन के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी होने की वजह से समाचार प्रेषण तक मतदान जारी था। इस वजह से मतदान के प्रतिशत में इजाफा होना तय है।
शांतिपूर्ण संपन्न मतदान के बाद 15 पंचायतों में हुए अध्यक्ष पद 46 एवं कार्यकारिणी सदस्य पद लिए 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। मतगणना गुरुवार को स्थानीय उच्च विद्यालय के व्यामशाला में निर्मित वज्रगृह में किया जाना है।
व्यामशाला में बना वज्रगृह, जमा होने पहुंचा वैलेट बॉक्स।
सौरबाजार प्रखंड में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने पैक्स चुनाव में किया वोट, मतगणना आज
भास्कर न्यूज | सौरबाजार
प्रखंड में पैक्स चुनाव शांति पूर्ण माहौल में बुधवार को संपन्न हो गया। 17 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद पर भाग्य अाजमा रहे 57 प्रत्याशियों का फैसला मत पेटी में बंद हो गया है। 12 दिसंबर को प्रखंड सभागार में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान रामपुर पंचायत में 74 प्रतिशत और सबसे कम मतदान चंदौर पूर्वी पंचायत 47 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। प्रखंड निर्वाचन कंट्रोल रूम के अनुसार 3 बजे तक गम्हरिया पंचायत में 51 खजुरी में 60 बैजनाथपुर में 62, तीरी में 58, चंदौर पश्चिमी में 54, चंदौर पूर्वी 48, सहुरिया पूर्वी में 70, सहुरिया पश्चिमी में 65, सौरबाजार में 73, कांप पश्चिमी में 59, पूर्वी में 67, अजेबा में 55, रामपुर में 74, रौता खेम में 52, कढैया में 50 एवं सुहथ पंचायत में 61 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सोनिया ढनढनियां ने बताया कि प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में बने 50 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान कार्य संपन्न हो गया। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मतदान केंद्र पर महिला मतादाता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق