
बाराचट्टी विधानसभा मोहनपुर प्रखंड के पीपरसोत गांव में बीते दिन करंट से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय रविदास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया, साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। श्री रविदास ने बताया कि दस दिसंबर को पीपरसोत गांव के 25 वर्षीय मनीष पासवान की मौत बिजली के करंट से हो गई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी दी, साथ ही मोहनपुर बीडीओ से बात कर मृतक के आश्रितों को कबीर अत्येष्टि योजना, पारिवारिक लाभ के अन्तर्गत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि को जल्द मुहैया कराने की मांग की। उनके साथ लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहनपुर धर्मेन्द्र पासवान, जितेन्द्र पासवान, चिंटू शर्मा एवं कंचन मांझी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق