
भागलपुर| अाईएमए के वार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चाैबे समेत नेशनल मेडिकल काउंसिल के डाॅ. सहजानंद समेत पांच स्पेशलिस्ट डाॅक्टर शामिल हाेंगे। इस दाैरान वैज्ञानिक अधिवेशन भी हाेगा। जिसमें विभिन्न बीमारियाें से बचाव पर चर्चा हाेगी। सचिव डाॅ. अमिताभ सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद नए साल में नए अध्यक्ष व सचिव का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अलग से कराया जाएगा। नए सत्र के लिए अध्यक्ष डाॅ. सीएम उपाध्याय व सचिव डाॅ. बीरेंद्र कुमार बादल काे बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق