दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला
रेलवे ट्रैक में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर गया-हावड़ा एक्सप्रेस 13024 को गया-किउल-जमालपुर-हावड़ा के स्थान पर 18 से 20 दिसम्बर तक गया-धनबाद-प्रधनखंता रूट पर डायवर्ट होकर चलेगी। वहीं वापसी में हावड़ा से ट्रेन संख्या 13023 को इसी रूट से 17 से 19 दिसम्बर तक गया जंक्शन आएगी। 17 दिसम्बर को नई दिल्ली से खुलने वाली नई दिल्ली-भगलपुर एक्सप्रेस12350 को गया-मानपुर-तिलैया के स्थान पर गया-पटना-किउल रूट से भागलपुर जाएगी। वहीं 18 को बरौनी से खुलने वाली बरौनी सिकंदराबाद एक्सप्रेस 07010 को किउल-तिलैया-गया के बजाए बरौनी-मोकामा-पटना-गया रूट से चलाया जाएगा। वहीं गया-जमालपुर-गया पैसेंजर का 53615/53616 का परिचालन तिलैया स्टेशन से किया जाएगा। तिलैया स्टेशन से ही ट्रेन 14, 18, 19 व 20 दिसम्बर को खुलेगी व आएगी।
आज 12 बजे खुलेगी गया-किऊल पैसेंजर
गया-किउल पैसेंजर 63318 जंक्शन से 10:20 के बजाए 14 दिसम्बर को 12 बजे खुलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment