चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की लगी भीड़।

मोहड़ा | प्रखंड के जेठियन गांव में शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में आसपास गांव के भी ग्रामीण शिविर में इलाज कराने पहुंचे। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरेश प्रसाद सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मधुकर, फिजिशियन डॉ. अमरदीप सिंह, डॉ. संजय भारती, दन्त रोग के डॉ. शशि, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि शंकर, उमेश प्रसाद सिंहा ने ग्रामीणों का इलाज किया और चिकित्सकीय सलाह दी। इस पंचायत के पूर्व मुखिया साधू शरण सिंह की धर्मप|ी स्वर्गीय कमला देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर यहां चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - free medical camp organized on the death anniversary of late kamla devi

Post a Comment