डंडारी प्रखंड क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी 91 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र झा का निधन बुधवार को सुबह हो गया। उनके निधन पर ग्रामीणों में शोक की लहर देखी जा रही है। उनके निधन की खबर सुनकर तेतरी, डंडारी एवं आसपास के गांवों के लोगों में शोक की लहर देखी जा रही है। सरकारी नौकरी में उन्होंने काफी समय योगदान दिया। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति हमेशा जागृत किया। वे कोलबरी झरिया धनबाद से सेवानिवृति के बाद अपने पैतृक गांव तेतरी में रहने लगे थे। वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थे। वहीं मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव निवासी उनके भाई बमभोली झा ने उसके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि वे मेरे आदर्श गुरु थे। उन्होंने अपना जीवन कोलबरी के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच व्यतीत किये। वहीं पुत्र डॉक्टर शंभू झा ने अपने पिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले सामाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्णीय क्षति हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment