डीएम के नेतृत्व में शहर में निकाली गई जागरूकता रैली, आम लोगों से भागीदारी की अपील, मानव शृंखला के निर्माण के लिए आशा, जीविका दीदी घर-घर देंगी दस्तक
इस मौके पर डीएम के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गई। कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली की शुरुआत हुई। जो एकता चौक सदर अस्पताल होते हुए पटेल चौक पर समाप्त हुई। लोगों को जल संरक्षण और मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।मानव श्रृंखला के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता प्रभात कुमार झा ने बताया कि 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली मिशन,दहेज प्रथा,नशा उन्मूलन और बाल विवाह के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कैमूर में 300 किलोमीटर में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए 14 रूट चार्ट का निर्धारण किया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया मानव शृंृंखला बनाने का अभ्यास।
जागरूकता के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम
मानव शृंखला में जिले के करीब साढ़े छह लाख लोग शामिल होंगे। इसके अलावा 19 जनवरी तक प्रत्येक दिन जिला प्रशासन की ओर से जिला और प्रखंड स्तर पर जागरूकता के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता प्रभात फेरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, पतंगबाजी सहित कई प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सभी प्रमुख सड़कों और लिंक रोड आमजनों के सहयोग से मानव शृंखला का निर्माण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق