
बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आगामी 22, 23 और 24 जनवरी को दवा दुकानों को बंद रखने की तैयारी कर रहा है। सरकार की नीतियों का विरोध दवा दुकानदार कर रहे हैं। जिलेभर के दवा दुकान को 3 दिन बंद रखा जाएगा। तीनों दिन इमरजेंसी सेवा भी दवा दुकानदार बाधित रखेंगे। संघ की तरफ से जिले मे आए निर्देश के बाद दवा दुकानदारों ने सरकार की कार्रवाई का विरोध करने का फैसला किया है। सरकार द्वारा बिना फार्मासिस्ट के दवा दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है। साथ में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा परेशान किए जाने का भी मुद्दा दवा दुकानदार व व्यवसायी उठाएंगे। अंतिम फैसले पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق