केंद्रीय चयन परिषद बिहार की सिपाही भर्ती परीक्षा आरा शहर में 12 केन्द्र पर हुई। इस परीक्षा में असली के बजाय परीक्षा देते तीन फर्जी परीक्षार्थी समेत कुल सात परीक्षार्थी पकड़े गए। इसमें क्षत्रिया स्कूल परीक्षा केन्द्र से पांच परीक्षार्थी पकड़े गए। इन तीनों फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे की जगह पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें नालंदा जिले के नूरसराय थाना के परमानंद बिगहा गांव निवासी विवेक कुमार, नालंदा जिले के ही मुजफ्फरपुर निवासी दीपेन्द्र कुमार और भोजपुर जिला पीरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी निराशा कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी परीक्षा केन्द्र में केन्द्राधीक्षक ने मोबाइल फोन से नकल करने के आरोप में नालंदा जिले के दीपनगर निवासी शिशुपाल तथा पीरो थाना क्षेत्र के छवरही गांव निवासी को पकड़ा। कुंवर सिंह कॉलेज से दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया है। नकल करने के आरोप में पकड़े गए पांचाें परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गय, उनसे जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया की गई।

मोबाइल से नकल क्षत्रिया स्कूल से पांच व कुंवर सिंह कॉलेज से दो परीक्षार्थी नकल के आरोप में पकड़े गए

ट्रेन के इंजन पर चढ़कर वापस लौटते सिपाही बहाली के परीक्षार्थी

25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए

प्रथम में पाली की परीक्षा के दौरान सभी बारह परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसबल की तैनाती की गई थी। फ्रेशकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केन्द्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया। इस दौरान क्षत्रिया स्कूल परीक्षा केन्द्र से पांच परीक्षार्थी तथा वीर कुंवर सिंह कॉलेज से दो परीक्षार्थियों को केन्द्राधीक्षक की मौजूदगी में वीक्षक ने पकड़ा। दो पालियों में ली गई परीक्षा के दौरान करीब 25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए।

ट्रेनों में लटक कर व इंजन पर चढ़कर लौटे परीक्षार्थी

परीक्षा लेने के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके कारण अप और डाउन दोनों तरफ जानेवाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। कई यात्रियों को ट्रेन छोड़नी पड़ी। आलम यह था कि हजारों परीक्षार्थियों के कारण ट्रेनों में सीट नहीं बची थी। परीक्षार्थी ट्रेन की बोगी में लटक कर और इंजन पर चढ़कर गए। इस दौरान डाउन में ब्रह्मपुत्र मेल, अपर इंडिया एक्सप्रेस, बक्सर-पटना पैसेंजर व अप में भी ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। ट्रेनों के इंजन तक परीक्षार्थी खड़े थे। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने परीक्षार्थियों को इंजन से उतरने के लिए कहा, पर वे नहीं माने उनका यही तर्क था कि ट्रेन की बाेगी में भी जगह नहीं है। बता देें कि शनिवार से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हाे गया था। रविवार को परीक्षा हुई।

इन केन्द्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

शहर केहर प्रसाद दास जैन कॉलेज, डीके कारमेल आवासीय उच्च विद्यालय जीरोमाइल, कुंवर सिंह कॉलेज, मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू उच्च विद्यालय मीरगंज व टाउन प्लस टू उच्च विद्यालय हितनारायण क्षत्रिय उच्च विद्यालय, एसएन मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौसगंज, हर प्रसाद दास जैन स्कूल, अल- हफीज कॉलेज, पयहारी महाराज जी कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा, महाराजा कॉलेज परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। कड़ी सुरक्षा रखी गई।

शहर में रहा जाम

शहर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र की वजह से जैन स्कूल मोड, नवादा थाना मोड़, धोबिया घाट, शहीद भवन, पुरानी पुलिस लाईन सहित कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - three candidates were caught while taking the exam instead of another in the police recruitment examination four were cheated and expelled

Post a Comment