जलजीवन हरियाली नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर बरारी के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार के परिसर में बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरपी जयपाल सिंह एवं केआरपी उषा जायसवाल के द्वारा किया गया।

बैठक में बीआरपी, संकुल समन्वयक, सभी प्रधानाध्यापक, सक्रिय शिक्षा सेवक ,शिक्षा स्वयंसेवक आदि मौजूद थे। इस अवसर पर केआरपी उषा जायसवाल ने कहा कि तन्मयता के साथ मानव श्रृंखला निर्माण में कही भी कड़ी नहीं टूटे इसके लिए सभी की सहभागिता अहम है। 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला के बारे में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर केआरपी ने जल बचाओ पेड़ लगाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर केआरपी के द्वारा माइक्रो प्लानिंग का सिड्यूल जारी किया गया।इस दौरान पूर्व एसआरजी बिमल मालाकर ने पूर्व का अनुभव देते हुए मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया।

मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास करते साक्षरता कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barari News - rehearsal of the human chain in bari

Post a Comment