
शेखपुरा| एटीएम से पैसे निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अरियरी पीएचसी में कार्यरत नर्स नीतू कुमारीं के एटीएम से एक लाख रुपये निकालकर उनको चूना लगा दिया है। शेखपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। नर्स नीतू ने बताया कि मेरे नंबर पर 7339651317 से एक कॉल आया जिसमें वह व्यक्ति अपने आप को बैंक मैनेजर बता हमसे एटीएम नंबर की मांग की। उसके बाद उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले गए हैं, जबकि उस समय उसका एटीएम कार्ड उसके पर्स में ही था तो उसने तुरंत ही अपने एटीएम को ब्लॉक करवा दिया। इसके कारण उसके खाते से अन्य रुपये निकलने से बच गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق